• Thu. Jul 9th, 2026

पंजाब में ड्रग तस्कर बना पुलिस अधिकारी, 300 ग्राम हेरोइन के साथ SI पकड़ा गया

ByPunjab Khabar Live

Jul 9, 2026

तरनतारन पुलिस विभाग उस समय सन्न रह गया जब सीआईए स्टाफ ने खालड़ा थाने में तैनात सब-इंस्पेक्टर साहिब सिंह को नशीले पदार्थों की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। आरोपी अधिकारी के पास से 300 ग्राम हेरोइन और भारी मात्रा में ड्रग मनी बरामद की गई है। वर्दी की आड़ में चल रहे इस अवैध कारोबार के खुलासे के बाद जिले की पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

सीआईए स्टाफ को सब-इंस्पेक्टर साहिब सिंह की संदिग्ध गतिविधियों के बारे में लगातार गुप्त सूचनाएं मिल रही थीं। इनपुट मिलने के बाद कि आरोपी अपनी सरकारी वर्दी का दुरुपयोग कर नशा तस्करी के दलदल में धंसा हुआ है, एसपी रिपुतापन सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। इस टीम ने साहिब सिंह की गतिविधियों पर बारीकी से नजर रखी और रंगे हाथों पकड़ने के लिए एक सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया।

जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपी सब-इंस्पेक्टर पाकिस्तान से आने वाली हेरोइन की खेप को पंजाब सहित अन्य पड़ोसी राज्यों में सप्लाई करने का बड़ा काम करता था। फिलहाल, पुलिस विभाग इस मामले की बेहद गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page