• Mon. Aug 24th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर: चौक पर 3 घंटे चला हंगामा, चालान काटने को लेकर पुलिस और वकील में हुई बहस

ByPunjab Khabar Live

Aug 24, 2026

जालंधरः महानगर में वाहन का चालान काटने को लेकर ट्रैफिक पुलिस और एक महिला वकील के बीच बहस होने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि ट्रैफिक पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान महिला वकील को रोका था। पुलिसकर्मी वाहन के कागजात चेक कर रहे थे।

 

इसी दौरान महिला वकील और मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी के बीच किसी बात को लेकर बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला काफी बढ़ गया और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। महिला वकील ने आरोप लगाते हुए कहा कि एसएचओ सुखविंदर ने पहले उनसे 2 हजार रुपये की रिश्वत मांगी। महिला के अनुसार, जब उन्होंने इसका विरोध किया तो कथित तौर पर 5 हजार रुपये की मांग की गई। इसके बाद दोनों के बीच विवाद और बढ़ गया।

महिला वकील ने बताया कि उसे कई घंटों से रोका गया है। उन्होंने कहा कि उनका बच्चा बीमार है और वह उसे अस्पताल लेकर जा रही थीं। महिला के मुताबिक, वह अमृतसर से आ रही थीं और इसी दौरान उन्हें ट्रैफिक पुलिस ने रोक लिया।

इधर, पुलिस ने मामले संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि वाहन को चैकिंग के लिये रोका गया। इसके बाद वाहन के कागजात मांगे गये। लेकिन इन्होंने कोई पेपर नहीं दिखाया और गाड़ी के अंदर बैठे रहे। वाहन का असली नंबर प्लेट छिपा कर रखा। मेरे तरफ से को पैसा नहीं मांगा गया। मेरे उपर झूठा आरोप लगा रहे हैं। फिलहाल आगे की कार्रवाई जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page