• Sat. Sep 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब में काउंटर इंटेलिजेंस का इंस्पेक्टर नशा तस्करी के आरोप में गिरफ्तार, हथियार और हेरोइन बरामद

ByAdmin

Sep 26, 2026

फिरोजपुर में नशा तस्करी के आरोप में काउंटर इंटेलिजेंस में तैनात एक इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी के कब्जे से 3 किलो 350 ग्राम हेरोइन के अलावा 6 पिस्टल, 4 मैगजीन और 17 कारतूस बरामद किए गए हैं। आरोपी की पहचान बलदेव सिंह (56) के रूप में हुई है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी की गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से बड़ी मात्रा में नशीला पदार्थ और हथियार मिले। पुलिस ने उसकी i20 कार को भी कब्जे में ले लिया है। इसके अलावा आरोपी से 6 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। पुलिस ने बरामद हेरोइन, हथियार, कारतूस, मैगजीन और अन्य सामान को जब्त कर लिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

फिरोजपुर पुलिस ने बलदेव सिंह के खिलाफ NDPS एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर रही है।

पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में हेरोइन और हथियार कहां से लेकर आया था और इन्हें आगे कहां पहुंचाया जाना था। जांच में यह भी पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि आरोपी कथित तौर पर इस अवैध गतिविधि से कब से जुड़ा हुआ था और इस नेटवर्क में उसके साथ कौन-कौन लोग शामिल हैं। पुलिस आरोपी के मोबाइल फोन और अन्य बरामद सामान की भी जांच कर रही है, ताकि मामले से जुड़े संभावित संपर्कों और पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page