जालंधर: महानगर में आज परगपुर के पास देश के गृहमंत्री अमित शाह द्वारा बड़ी रैली को संबोधन किया जाना है। जिससे पहले बुधवार सुबह जालंधर स्थित स्कूलों में बम से उड़ने की धमकी दी गई है। इसको लेकर एक ईमेल जालंधर स्थित कैंब्रिज स्कूल के ऑफिशल मेल ड्रेस पर पहुंची है। बम से उड़ने की धमकी मिलते ही जालंधर पुलिस को सूचना दे दी गई है।

वही अमित शाह की रैली को लेकर लोकल पुलिस के साथ-साथ इंटेलिजेंस सोर्सेस एक्टिव है, इस धमकी को लेकर सभी खुफिया तंत्र अलर्ट पर कर दिए गए हैं। मेल में लिखा है कि सभी अपने बच्चों को बचे और 11:11 पर स्कूलों को उड़ाने की धमकी दी गई है। वहीं 12:11 पर देवी तलब मंदिर को उड़ाने की धमकी दी गई है, जहां पर गृहमंत्री अमित शाह द्वारा खुद जाकर नतमस्तक होने का प्रोग्राम रखा हुआ है।
