जालंधर कैंट हलके के बंबे कॉलोनी स्थित Beatz Academy का आज रणतेज सिंह पोवार ने दौरा किया। इस दौरान उन्होंने महिला सशक्तिकरण और हर उम्र में फिटनेस को जीवन का जरूरी हिस्सा बनाने को लेकर बातचीत की। उन्होंने महिलाओं को अपनी सेहत और फिटनेस के प्रति जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
महिलाओं को फिटनेस के प्रति जागरूक रहने का संदेश
रणतेज सिंह पोवार ने कहा कि स्वस्थ जीवनशैली के लिए नियमित फिटनेस और अपनी सेहत पर ध्यान देना जरूरी है। उन्होंने महिलाओं को अपनी व्यस्त दिनचर्या के बीच स्वास्थ्य और फिटनेस के लिए समय निकालने की प्रेरणा दी। इस दौरान महिला सशक्तिकरण को लेकर भी विचार साझा किए गए।
Beatz Academy को राज्य स्तर पर सहयोग का भरोसा
रणतेज सिंह पोवार ने Beatz Academy की गतिविधियों की जानकारी लेते हुए इसे राज्य स्तर पर बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहयोग देने का भरोसा दिया। उन्होंने फिटनेस को लेकर जागरूकता बढ़ाने की जरूरत पर भी जोर दिया।
इस मौके पर Beatz Academy की मालकिन रश्मि कोहली, फिटनेस ट्रेनर अनिल, अकादमी के सदस्य और महिला मंडल के सदस्य मौजूद रहे।
