• Thu. Oct 8th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर में रिश्वत की शिकायत पर विजिलेंस का एक्शन, तहसील कॉम्प्लेक्स से पटवारी-सहयोगी गिरफ्तार

ByAdmin

Oct 8, 2026

जालंधर तहसील कॉम्प्लेक्स में आज उस समय हड़कंप मच गया, जब विजिलेंस की टीम ने कार्रवाई करते हुए एक पटवारी और उसके कथित साथी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान विश्वजीत और राकेश कुमार के रूप में हुई है। कार्रवाई के बाद विजिलेंस टीम दोनों को अपने साथ ले गई और मामले में आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता ने विजिलेंस को बताया था कि इंतकाल करवाने के बदले पटवारी और उसके साथी द्वारा कथित तौर पर 3 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही थी। इसके बाद शिकायतकर्ता ने मामले की जानकारी विजिलेंस विभाग को दी।

शिकायत मिलने के बाद विजिलेंस टीम ने आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ने के लिए ट्रैप लगाया। तय योजना के तहत आज तहसील कॉम्प्लेक्स में कार्रवाई की गई। बताया जा रहा है कि दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में पटवारी और उसके साथी को कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया गया।

 

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page