• Wed. Aug 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी खबरः 10 हजार रुपए रिश्वत लेता चौंकी इंचार्ज गिरफ्तार

ByPunjab Khabar Live

Nov 27, 2023

केस में फंसाने को लेकर पहले ले चुका था 20 हजार रुपए

(PKL): विजिलेंस ने फाजिल्का के मंडी लाधुका के थानेदार को हजारों रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया है। शिकायतकर्ता प्रवीण कुमार के मुताबिक चौकी प्रभारी बलदेव सिंह ने एक विवाद मामले में झूठा फंसाए जाने का डर दिखाकर उससे रिश्वत की मांग की थी। जबकि वह झगड़े में शामिल ही नहीं था। उन्होंने कहा कि तारोबड़ी गांव में मारपीट हुई थी, उस दौरान वह शहर से बाहर था। लेकिन उसके बावजूद चौंकी इंचार्ज बलदेव सिंह उसे केस में नामजद करने का डर डाल रहा था। जिसको लेकर चौकी प्रभारी द्वारा उससे 20 हजार रुपये की रकम पहले ही ले ली गई थी। अब उसने 10 हजार रुपए की रिश्वत और मांगी। जिसे लेकर वह विजिलेंस के पास पहुंचा और पूरे मामले की जानकारी दी। इस दौरान विजिलेंस की टीम ने जाल बिछाकर चौंकी इंचार्ज को रिश्वत की रकम 10 हजार रुपये के साथ रंगे हाथों काबू किया है। उधर, विजिलेंस थानेदार के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page