• Wed. Nov 25th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर-लुधियाना नेशनल हाईवे पर थमेंगे गाड़ियों के पहिए, किसानों ने कर दिया बड़ा ऐलान

ByAdmin

Nov 25, 2026

गन्ने की फसल का करोड़ों रुपये का बकाया भुगतान न होने से नाराज किसानों ने अब आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है। भारतीय किसान यूनियन (BKU) ने फगवाड़ा शुगर मिल की ओर से 27.84 करोड़ रुपये का बकाया जारी करने की मांग को लेकर 26 नवंबर को मिल चौक पर बड़े प्रदर्शन का ऐलान किया है। इस विरोध प्रदर्शन में कई अन्य किसान संगठन भी शामिल होंगे और प्रदर्शनकारियों द्वारा फगवाड़ा नेशनल हाईवे पर ट्रैफिक जाम किया जाएगा, जिससे कल हाईवे से गुजरने वाले राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

प्रदर्शन की रूपरेखा की जानकारी देते हुए किसान नेता मनजीत सिंह राय ने बुधवार को बताया कि सभी किसान 26 नवंबर को सुबह 10 बजे फगवाड़ा शुगर मिल के मुख्य द्वार के बाहर एकत्रित होंगे। इसके बाद मार्च निकालते हुए मिल चौक पर पक्का धरना दिया जाएगा और नेशनल हाईवे को जाम किया जाएगा। लंबे समय से गन्ने की पेमेंट अटकी होने के कारण किसान आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं, जिसके चलते उन्हें मजबूरन सड़क पर उतरना पड़ रहा है।

मनजीत सिंह राय ने स्पष्ट किया कि केवल शुगर मिल पर ही किसानों का 27.84 करोड़ रुपये बकाया नहीं है, बल्कि पंजाब सरकार की तरफ भी किसानों के करीब 18.93 करोड़ रुपये फंसे हुए हैं। किसान संगठनों ने मांग की है कि मिल प्रबंधन और राज्य सरकार दोनों ही किसानों का सारा बकाया तुरंत प्रभाव से जारी करें। इसके साथ ही, बढ़ती लागत को देखते हुए गन्ने के खरीद मूल्य (SAP) में भी इजाफा किया जाए। उधर, आंदोलन को सफल बनाने के लिए किसान नेताओं ने आज प्रस्तावित धरना स्थल मिल चौक का दौरा कर तैयारियों का जायजा भी लिया।

By Admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page