(PKL): पाकिस्तान पहुंचकर अपने दोस्त नसरुल्ला से शादी करने वाली अंजू भारत लौट आई हैं। वह राजस्थान के अलवर की रहने वाली हैं। करीब छह महीने पहले ही अंजू पाकिस्तान तब गई थीं जब भारत में सीमा हैदर का मामला छाया था। अब वतन वापसी के साथ अंजू एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। अंजू ने नसरुल्ला से निकाह किया था और अपना नाम फातिमा रख लिया था। अंजू और नसरुल्ला के कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए थे।
