• Thu. Feb 5th, 2026

बड़ी खबरः जल्द चंडीगढ़ में बनेगा ED का बड़ा दफ्तर

ByPunjab Khabar Live

Dec 5, 2023

चंडीगढ़ में एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ई.डी.) का नया दफ्तर बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके लिए जमीन भी अलॉट कर दी गई है। मौजूदा समय में उत्तर भारत में ई.डी. का दफ्तार जालंधर में है। जालंधर रेंज में पंजाब के साथ-साथ जम्मू कश्मीर, हिमाचल, चंडीगढ़ राज्य कवर किए जाते हैं। अब उत्तर भारत के केंद्र में चंडीगढ़ में ई.डी. का दफ्तर बनाने जा रही है। चंडीगढ़ प्रशासन ने इसके लिए सेक्टर 38 वेस्ट में 1.72 एकड़ जमीन अलॉट की है। यह जमीन लेबर ब्यूरो दफ्तर और गुरुद्वारा संतसर साहिब के बीच अलॉट की गई है। ई.डी. यहां अपना दफ्तर बनाने पर 59.13 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

इसे पहले ही मंजूरी पहले ही मिल चुकी है। चंडीगढ़ प्रशासन ने ई.डी. की मांग पर ये जमीन अलॉट की है। एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट के दफ्तर में 220 कर्मचारी होंगे। इसके लिए यहां रिहायशी कॉलोनी बनाने की भी योजना है। ई.डी. ने चंडीगढ़ प्रशासन को पत्र लिखा था, जिसमें कहा गया था कि फिलहाल उनका दफ्तर जालंधर में मौजूद है, पर चंडीगढ़ में बनने वाला दफ्तर उत्तरी जोन का सबसे बड़ा दफ्तर होगा। यहां काम करते कर्मचारियों के रहने के लिए मकानों की मांग की गई। अब इन्हें कर्मचारियों के लिए फ्लैट से करीब 14890 वर्ग मीटर जमीन तैयार की जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page