• Mon. Mar 23rd, 2026

पंजाब से बड़ी खबरः लगेगी आग तो आएंगे कई घर जद में…,’ मूसेवाला के पिता ने कसा तंज

ByPunjab Khabar Live

Dec 7, 2023

राजस्थान में राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या पर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह गैंगस्टरों और सरकार के खिलाफ भड़क गए। सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर राहत इंदौरी का शेर लिखते हुए सरकार पर तंज कसा है। उन्होंने लिखा, ‘लगेगी आग तो आएंगे कई घर जद में, यहां पर सिर्फ मकान हमारा थोड़ी है’। सिद्धू की हत्या के 556 दिन बाद भी इंसाफ के इंतजार में है।

बलकौर सिंह ने आगे लिखा है कि जब तक सरकारें गैंगस्टरों को लाड़-प्यार, समर्थन और महिमामंडन करती रहेंगी, तब तक और अधिक परिवारों को नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि जेलों में इंटरव्यूज और सुरक्षा समेत गाड़ियों के काफ़िलाओं जैसी सुविधाएं देती रहेगी, उतनी देर तक अंधेरगर्दी जारी रहेगी और भी घरों के चिराग इसी प्रकार बुझाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि मेरी लड़ाई मेरे पुत्र सिद्धू मूसेवाला के इंसाफ के लिए तो है ही साथ ही गैंगस्टर-सियासी गठबंधन को जड़ से खत्म करने और अन्य घरों के चिराग बचाने की भी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page