• Fri. Feb 6th, 2026

चंडीगढ़ में बड़ी खबरः अचानक टले नगर निगम के नए मेयर के चुनाव

ByPunjab Khabar Live

Jan 18, 2024

चंडीगढ़ नगर निगम के नए मेयर के चुनाव अचानक टाल दिए गए हैं। इसके लिए चुनाव अधिकारी अनिल मसीह के बीमार होने की बात कही गई है। इस बारे में पार्षदों को वॉट्सऐप के जरिए मैसेज भेजा गया था। जिसके बाद आप और कांग्रेस नेताओं ने हंगामा किया तो पुलिस के साथ उनकी धक्का-मुक्की हुई और उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

चंडीगढ़ नगर निगम में देश में पहली बार विपक्षी दलों के गठबंधन I.N.D.I.A और भाजपा के बीच यह सीधा मुकाबला होना था। चंडीगढ़ नगर निगम में बने गठबंधन I.N.D.I.A में AAP और कांग्रेस शामिल हैं। बताया जा रहा है कि AAP ने चुनाव में गड़बड़ी को देखते हुए कार्यकर्ताओं से निगम कार्यालय पहुंचने का आह्वान किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page