• Mon. Mar 23rd, 2026

जालंधर से अभी-अभी बड़ी खबर : लड़की के कत्ल का आरोपी गिरफ्तार

ByPunjab Khabar Live

Jan 20, 2024

देहात में 26 दिसंबर को लड़की का लांबड़ा में शव बरामद हुआ था। पुलिस ने इस मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान प्रिंस पुत्र भजन सिंह निवासी राजपूत नगर मॉडल हाउस के रूप में हुई है। डीएसपी सुरिदंर सिंह धोगड़ी ने बताया कि 26 दिसंबर 2023 को गांव गद्दोवाली सड़क के पास अज्ञात लड़की का शव मिला है। जिसके बाद उनकी टीम ने जांच की तो पता चला कि लड़की गला दबाकर उसकी हत्या की गई है।

इस मामले में अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई थी। पुलिस जांच दौरान मृतक की पहचान शमा निवासी ढल्लोंवाल डाकखाना दुर्गाबाद थाना कोटली, गुरदासपुर के रूप में हुई थी। जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेज दिया था। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को उसके परिजनों को सौंप दिया था। इस दौरान शमा के मोबाइल के जरिए पुलिस टैक्नीकल तरीके से आरोपी तक पहुंची और पुलिस ने आरोपी प्रिंस को गिरफ्तार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page