• Sun. Sep 20th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से अभी अभी बड़ी खबरः 5.76 मिलियन अमेरिकी डॉलर की रिश्वत मामले पूर्व भाजपा विधायक में ED ने जारी किया समन

ByPunjab Khabar Live

Jan 29, 2024

विपक्षी दल केंद्र सरकार पर हमेशा आरोप लगाते रहे हैं कि ईडी का एक्शन अक्सर विपक्षी नेताओं के खिलाफ ही होता है और विपक्ष को परेशान करने के लिए ईडी को हथियार बनाया जा रहा है। लेकिन विपक्ष के इन आरोपों के उलट अब ईडी ने बीजेपी नेता और पूर्व विधायक को समन जारी किया है। मामला पंजाब से है जहां भाजपा के नेता और पूर्व विधायक अरविंद खन्ना को मनी लांड्रिंग के एक मामले में ईडी ने समन भेजा है और 30 जनवरी को पेश होने के लिए कहा हैं। अरविंद खन्ना को कथित एम्ब्रेयर भ्रष्टाचार मामले से संबंधित जांच में तलब किया गया है।

जिसमें 2008 में ब्राजीलियाई फर्म के पक्ष में DRDO के साथ तीन विमानों का सौदा करने के लिए कथित तौर पर 5.76 मिलियन अमेरिकी डॉलर की रिश्वत दी गई थी। ED ने 2020 में इस मामले में एक चार्जशीट भी दायर की थी। सीबीआई ने जून 2023 में हथियार डीलर अरविंद खन्ना, वकील गौतम खेतान और व्यवसायी अनूप गुप्ता के खिलाफ आरोप पत्र दायर किया था। हाल ही में एक विशेष सीबीआई अदालत में दायर चार्जशीट में एजेंसी ने आईपीसी की धारा 120-बी, जो आपराधिक साजिश से संबंधित है, और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के प्रावधानों को लागू किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page