• Sat. Sep 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबरः नकली पुलिस बन कर रहे थे वसूली, लोगों के किया काबू, भारी हंगामा

ByPunjab Khabar Live

Feb 8, 2024

जालंधर के मकसूदा एरिया के वरियाणा मोड़ पर उस वक्त हंगामा हो गया, जब लोगो ने खुद को सीआईए के मुलाजिम बताने वाले दो व्यक्तियों को काबू किया। मौके पर मौजूद लोगो ने कहा कि ये दोनों नकली पुलिस बन कर रोजाना इस इलाके में ऑटो चालकों से वसूली करते है। बताया जा रहा है कि इनमें से एक शख्स खुद को सीआईए स्टाफ का पुलिस अधिकारी बताकर लोगों से पैसे वसूलता था और उसके साथ एक और शख्स भी था जिसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, गिरफ्तार दोनों व्यक्ति रात में वरियाणा के पास सुनसान जगह पर आने-जाने वाले लोगों को रोकते थे और उनसे पैसे की उगाही करते थे।

मौके पर मौजूद ऑटो चालकों ने बताया कि ये दोनों पिछले एक सप्ताह से यहां से गुजरने वाले लोगों को रोककर चेकिंग के बहाने उनके पास मौजूद पैसे लूट लेते थे। दोनों में से एक शख्स पुलिस की वर्दी की तरह खाकी पैंट और जैकेट पहनता था और खुद को सीआईए स्टाफ का कर्मचारी बताकर राहगीरों को शिकार बनाता था। इतना ही नहीं, वहां मौजूद ऑटो चालकों ने बताया कि उक्त व्यक्ति समय बिताने के लिए Ludo खेलने वाले ऑटो चालकों को जुआ खेलने की बात कहकर उनसे पैसे भी वसूलता था।

पीड़ित हरजिंदर कुमार ने बताया कि वह काम से घर लौट रहा था तो उक्त लोगों ने उसे रोका और उसके पास मौजूद 700 रुपए छीन लिए। मामला तब सामने आया जब ऑटो चालकों को शक होने पर उससे पूछताछ की गई। खुद को कर्मचारी बताने वाले शख्स ने अपना नाम प्रवीण कुमार बताया और कहा कि वह जुआ खेल रहे लोगों को पकड़ने आया है। जब लोगो ने पुलिस के आई कार्ड मांगे तो दोनों के होश फाख्ता हो गए। इस दौरान दोनों वहा से भागने की कोशिश करने लगे तो लोगो ने इन्हे काबू कर लिया। वही दोनों ने मीडिया से कहा कि इस जगह पर जुआ चल रहा था जिसकी वीडियो बनाने के लिए वह आए थे। लोगो उन दोनों को पहले लैदर कमप्लेक्स ले गए झा पुलिस ने इलाका मकसूदा थाने में पड़ने का हवाला देकर पीसीआर के साथ दोनों को मकसूदा भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page