• Wed. Feb 25th, 2026

अभी अभी बड़ी खबर : किसान आंदोलन को लेकर चणरजीत सिंह चन्नी का आया बयान

ByPunjab Khabar Live

Feb 15, 2024

किसान आंदोलन को लेकर पूर्ण सीएम चन्नी का बयान सामने आया है। जहां उन्होंने राहुल गांधी द्वारा किसानों की एमएसपी को लेकर किए गए ऐलान की तारीफ की। उन्होंने कहा पंजाब में कांग्रेस सरकार ने 2 लाख तक के किसानों के कर्ज माफ किए थे। वहीं केंद्र में मनमोहन सिंह के समय 1 लाख 44 हजार करोड़ रुपए किसानों का कर्ज माफ किया था।

इस दौरान चन्नी ने आप सरकार और भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि आज केंद्र और पंजाब सरकार किसानों के मसले को लेकर कोई बात नहीं कर रही है और ना ही उनके कर्जे माफ करने को लेकर बात कर रही है। जिसके चलते किसानों को मजबूर होकर दोबारा संघर्ष की राह पर चलना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page