• Mon. Oct 12th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी खबरः दोपहर 12 से 2 दिन टोल प्लाजा रहेंगे बंद

ByPunjab Khabar Live

Feb 17, 2024

शंभू बार्डर पर किसानों के आंदोलन को लेकर भारतीय किसान यूनियन एकता (BKU) ने एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि आज से पंजाब के सभी टोल प्लाजा फ्री होंगे सभी गाड़ियां बिना टोल दिए वहां से गुजरेंगी। दरअसल, बीकेयू ने कहा कि 2 दिन पंजाब के टोल प्लाजा पर धरना प्रदर्शन करने की बात कही है। आज 12 बजे किसान टोल प्लाजा पर धरना लगाएंगे। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों का किसानों पर पुलिस कार्रवाई का विरोध किया जा रहा है, जिसके चलते पंजाब के सभी टोल प्लाजा पर धरना दिया जाएगा।

किसानों की केंद्र की तरफ से लंबित मांगों को लेकर शंभू बार्डर पर प्रदर्शन किया जा रहा है। बता दें अपने लंबित मांगों लोकर शंभू बार्डर पर डटे किसानों द्वारा प्रदर्शन किया जा रहा है। इस बीच समर्थन करते हुए भारतीय किसान यूनियन चढूनी के कार्यकर्ताओं द्वारा भारत बंद के चलते आज 4 घंटों के लिए टोल प्लाजा को फ्री करवाया गया। बीकेयू ने 12 बजे से शाम 4 बजे तक टोल प्लाजा को फ्री कराया। इस दौरान किसी भी वाहन चालक से कोई भी टोल फीस नहीं वसूल करने दी गई। आज पूरे भारत बंद के कॉल के चलते सुबह 6 बजे से शाम 4 बजे तक बंद का असर पंजाब में भी देखने को मिला।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page