• Sat. Sep 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

बड़ा रेल हादसा, मालगाड़ी के 8 डिब्बे पटरी से उतरे; सामने आया Video

ByPunjab Khabar Live

Feb 17, 2024

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया. दिल्ली के पटेल नगर-दयाबस्ती सेक्शन पर मालगाड़ी के 8 डिब्बे पटरी से उतर गए. यह हादसा जखीरा फ्लाईओवर के पास हुआ है. इस रेल हादसे का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में दिख रहा है कि मालगाड़ी के कई डिब्बे एक तरफ पलटे पड़े हैं. हादसे के बाद रेल की पटरियां भी टेढ़ी हो गई हैं. घटना के बाद रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. हादसे की वजह का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं. साथ ही इस रूट को जल्द ही खाली करने के प्रयास किए जा रहे हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page