• Sat. Sep 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

होशियारपुर से अभी अभी बड़ी खबरः आप पार्टी के विधायक के साथ भयानक हादसा, गाड़ी के उड़े परखच्चे

ByPunjab Khabar Live

Feb 17, 2024

आम आदमी पार्टी के विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मन की गाड़ी भीषण हादसे का शिकार हो गई। इस हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें तुरंत अस्पताल लाया गया। जानकारी के अनुसार दसूहा में आज सुबह करीब 11 बजे विधायक की गाड़ी तलवाड़ा की तरफ जा रही थी। इसी बीच विधायक की इनोवा गाड़ी और आई 20 कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा इतना भयानक था कि विधायक कर्मबीर सिंह घुम्मन की गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। विधायक और उनके सहयोगी गंभीर घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page