• Sat. Sep 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

अभी अभी बड़ी खबरः स्टेडियम में गिरा पंडाल, हादसे में कुछ लोगों के दबने की आशंका

ByPunjab Khabar Live

Feb 17, 2024

जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के गेट नंबर दो के पास पंडाल गिरा है, जिसमें कई लोगों के दबने की आशंका जताई जा रही है। बचाव के लिए पुलिस और दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं। जानकारी के अनुसार, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम के एंट्री गेट नंबर-2 पर एक पंडाल गिरा है। दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। गेट नंबर-2 के पास लॉन में काम चल रहा है, वहां कंस्ट्रक्शन के दौरान एक हिस्सा गिर गया है। अभी पुलिस और दमकल विभाग से किसी के घायल होने की जानकारी नहीं मिली है। सूत्रों का कहना है कि पंडाल गिरने से कुछ लोग दब गए हैं। सुबह करीब 11.21 बजे हादसे की खबर पुलिस और अन्य टीम को दी गई। जिसके बाद आनन-फानन बचाव के लिए पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page