• Fri. Aug 28th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से अभी अभी बड़ी खबरः किसानों के बाद पंप डीलर की मीटिंग रही बेनतीजा

ByPunjab Khabar Live

Feb 20, 2024

एसोसिएशन ने हड़ताल का किया ऐलान, देश भर में अब बढ़ेंगी पैट्रोल-डीजल की किल्लत

चंडीगढ़ में किसानों के बाद पंप एसोसिएशन की बीते दिन हुई मीटिंग बेनतीजा रही। चंडीगढ़ में पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन पंजाब के सदस्यों ने तेल कंपनी के निदेशक जितिंदर कुमार के साथ बैठक की गई, लेकिन यह बैठक भी बेनतीजा रही। इस बैठक में पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन की मुख्य मांग कमीशन बढ़ाने की रखी गई लेकिन इसका समाधान नहीं हो सका। अब पेट्रोल पंप डीलरों की कमीशन बढ़ाने की अंतिम मांग को लेकर 22 फरवरी को मुंबई में बैठक तय की गई है। यदि 22 फरवरी को होने वाली बैठक में भी कोई निर्णय नहीं हुआ तो इसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी। अधिकारियों ने कहा कि अगर कमीशन नहीं बढ़ाया गया तो 29 फरवरी को देशभर के पेट्रोल पंपों पर हड़ताल होगी। चंडीगढ़ में हुई बैठक में दोआबा अध्यक्ष परमजीत सिंह, जिला लुधियाना अध्यक्ष रणजीत सिंह गांधी, चेयरमैन अशोक सचदेवा, सचिव मंजीत सिंह, बॉबी छाबड़ा और रोहित मेहरा समेत पंजाब पदाधिकारी मौजूद रहे। पेट्रोल पंप डीलर्स एसोसिएशन ने कहा कि हमारी नजर मुंबई में होने वाली बैठक पर है।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page