• Sat. Sep 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबरः अब बेखौफ चोर थानों को बनाने लगे निशाना, संतरी के उड़े होश

ByPunjab Khabar Live

Feb 20, 2024

शहर में अब चोर थाने में घुसकर चोरी की वारदातें करने में लग गए है। ऐसा ही वाकया थाना-8 के अंदर हुआ है, जहां थाने में घुसकर चोर थाने के मालखाने तक पहुंचा और वहां से टीवी चुरा कर भाग निकला। वहीं हाथ में टीवी लिए भाग रहे चोर पर थाने के संतरी की नजर पड़ गई। इस दौरान संतरी के होश उड़ गए। उसने तुरंत शोर मचाकर अन्य मुलाजिमों के साथ पीछा करके चोर को टीवी समेत काबू कर लिया। थाने में दर्ज की गई एफआईआर में एएसआई चरणजीत सिंह ने बयान दिए कि वह थाने में मौजूद थाइसी दौरान संतरी सरदूल सिंह ने ‘चोर- चोर’ का शोर मचाया तो उन्होंने टीवी उठाकर भाग रहे चोरा का पीछा करके उसे काबू कर लिया। आरोपी की पहचान गौतम पुत्र राजेश निवासी रामनगर के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page