• Sat. Sep 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

अभी अभी बड़ी खबर : शंभू बॉर्डर पर बेरिकेड्स हटाने के लिए किसानों ने ट्रैक्टर पर लगाया जुगाड़

ByPunjab Khabar Live

Feb 21, 2024

शंभू बॉर्डर पर किसान बेरिकेड्स हटाने के लिए ट्रैक्टर पर जुगाड़ लगाकर आए है। उनका कहना है कि वह इस मशीन के जरिये बैरिकेड्स को हटाएंगे। वहीं दूसरी ओर किसानों के साथ सरकार ने पांचवें दौर की बातचीत का न्यौता दे दिया है। जबकि किसान संगठनों के नेताओं ने घोषणा की है कि ट्रैक्टर बंद कर दें, किसान नेता पैदल ही आगे जाएंगे। ट्रैक्टर आगे नहीं जाएंगे। हरियाणा पुलिस द्वारा पांच मिनट लगातार आंसू गैस गोले छोड़े गए, जिसके बाद किसान नेताओं ने आगे चल रहे युवाओं को दो कदम पीछे हटने के लिए कहा। किसान नेता डल्लेवाल ने कहा कि वह सरकार की तरफ से बातचीत के लिए प्रस्ताव का कुछ मिनट इंतजार करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page