• Sun. Sep 27th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब सेक्रेट्रिएट और मिनी सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से मचा हड़कंप

ByPunjab Khabar Live

Jan 29, 2026

चंडीगढ़ स्थित पंजाब सेक्रेट्रिएट और मिनी सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिससे हड़कंप मच गया। यह धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई, जिसके बाद प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत अलर्ट हो गईं। एहतियात के तौर पर पंजाब के साथ-साथ हरियाणासचिवालय परिसर को भी खाली करा लिया गया। सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सुरक्षित बाहर निकाल दिया गया।

धमकी की सूचना मिलते ही चंडीगढ़ पुलिस, पंजाब पुलिस, बम निरोधक दस्ता (BDS), CISF, डॉग स्क्वायड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं। पूरे परिसर को सील कर तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है। सचिवालय के हर ब्लॉक, कमरे और पार्किंग एरिया की बारीकी से जांच की जा रही है, ताकि किसी भी संदिग्ध वस्तु का पता लगाया जा सके।

बता दें कि बुधवार को भी चंडीगढ़ के स्कूलों को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। इसी थ्रेट मेल में पीएम मोदी को भी पंजाब दौरे के दौरान टारगेट करने की बात कही गई थी। धमकी मिलने के बाद सचिवालय में चल रहे सभी प्रशासनिक कार्य अस्थायी रूप से रोक दिए गए हैं। अधिकारियों को अगले आदेश तक परिसर में प्रवेश नहीं करने की सलाह दी गई है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है और पूरे इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सुरक्षा एजेंसियों का सहयोग करें। मामले को गंभीरता से लेते हुए केंद्र और राज्य स्तर की एजेंसियां भी अलर्ट मोड पर हैं। फिलहाल किसी भी प्रकार की विस्फोटक सामग्री मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां कोई भी जोखिम लेने के मूड में नहीं हैं। जांच पूरी होने के बाद ही स्थिति सामान्य होने की अनुमति दी जाएगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page