• Sat. Sep 26th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से अभी अभी बड़ी खबरः सुबह सुबह मेडकिल की दुकान से नगदी लेकर चोर फरार

ByPunjab Khabar Live

Mar 8, 2024

किशनपुरा चौक के पास स्थित मेडकिल शॉप से सुबह 5 बजे चोर नगदी लेकर फरार हो गए। घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें सफेद रंग की स्वीफ्ट कार से 2 चोर दुकान में घुसे और नगदी लेकर फरार हो गए। हैरानी की बात यह है कि दुकान के शटर पर दोनों तरफ ताले लगे हुए है। लेकिन चोरों ने शटर को सेंटर से उखाड़ दिया और दुकान की तिजौरी से नगदी लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए हेल्थ केयर ट्रेंडिंग मेडिकल दुकान के मालिक इंद्रजीत ने बताया कि दुकान से चोर 18 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए।

घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। इस दौरान पीड़ित ने प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने कहा कि प्रशासन के साथ मिली भुगत के कारण चोर सरेआम वारदातों को अंजाम दे रहे है। पीड़ित ने कहा कि पहले भी चोर वारदात को अंजाम दे चुके है। वहीं मौके पर पहुंचे रामामंडी के आईओ गरमजीत सिंह ने बताया कि उन्हें चोरी की घटना की सूचना मिली थी। उन्होंने कहा सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ले ली है। जिसमें सफेद रंग की स्वीफ्ट कार में आए चोरों ने वारदात को अंजाम दिया है। उन्होंने कहा कि जल्द चोरों को काबू कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page