होशियारपुर के मोहल्ला वेस्ट एन्क्लेव से बड़ी खबर सामने आई है। जहां इलाके में तेदुंआ के आ जाने से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। इलाके में तुदेंए के घूमने की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। जिसमें देर रात करीब 11 बजे तेंदुआ घूमता हुआ दिखाई दे रहा है। वहीं इस मामले को लेकर इस मौके पर पार्षद पवित्रदीप लुबाना ने प्रशासन से मांग की है कि तेंदुए को जल्द पकड़कर जंगल में छोड़ा जाए, ताकि किसी भी तरह की जनहानि से बचा जा सके। इस मौके पर उन्होंने मोहल्ला निवासियों से भी सतर्क रहने की अपील की है।
