• Thu. Feb 26th, 2026

पंजाब से बड़ी खबरः पाबंदी के बावजूद नहीं रूक रहा ट्रैक्टर पर स्टंट करने का सिलसिला

ByPunjab Khabar Live

Mar 11, 2024

हरकत में आई पुलिस की कार्रवाई से पिता हुआ हैरान, खतरनाक स्टंट से एक युवक हो चुकी है मौत

होशियारपुर में फूड स्ट्रीट पर ट्रैक्टर स्टंट का सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा था। उक्त वायरल वीडियो में युवक अपने ट्रैक्टर से खतरनाक स्टंट करता नजर आ रहा है। वहीं इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आ गई और वीडियो को ट्रेस करके युवक के घर पहुंच गई। इस दौरान पुलिस की कार्रवाई से पहले पिता भी हैरान हो गया। लेकिन जब पुलिस ने युवक के पिता को बताया कि वह मान सरकार द्वारा ट्रैक्टर पर लगी पाबंदी के बावजूद पब्लिक प्लेस पर ट्रैक्टर चलाकर खतरनाक स्टंट कर रहा था तो युवक के पिता ने भी माना की उसके बेटे ने गलत किया है।

बताया जा रहा है कि युवक बुलोवाल थाने के अंतर्गत आने वाले एक गांव के का रहने वाला है। दरअसल, इस फूड स्ट्रीट पर खाने के शौकीनों की भीड़ लगी रहती है। ऐसे में इस स्टंट में एक बड़ा हादसा होने से टल गया। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पीसीआर एसएचओ, सुभाष भगत ने बताया कि पुलिस ने ट्रेस करके आरोपी को पता लगा लिया है। पुलिस ने ड्राइवर के पिता को बुलाकर चालान कर दिया है और सख्त हिदायत दी गई है कि वह भविष्य में ऐसा न करे। वह अपनी जान जोखिम में डालेगा और किसी और की जान भी खतरे में डालेगा। बता दें कि इस खतरनाक स्टंट से गुरदासपुर के युवक की मौत हो चुकी है। जिसके बाद पंजाब सरकार ने खतरनाक स्टंट पर पाबंदी लगाने के निर्देश जारी किए थे। लेकिन रील बनाने और व्यूज लेने की होड़ में लगातार युवक जान जोखिम में डाल रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page