आप पार्टी की तरफ से सोमवार को पंजाब में चुनावी कैंपेन लॉन्च गया। इस मौके पर रैली को संबोधित करते हुए दिल्ली के सीएम और आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने कहा कि पंजाब के लोगों का हम बेहद शुक्रिया अदा करना चाहते हैं। अरविंद केजरीवाल ने दावा किया है कि पंजाब सरकार को गिराने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि सीएम भगवंत मान अकेले लड़ रहे हैं। उन्होंने पंजाबियों को ऐसी स्थिति में सहयोग करने और पंजाब से 13 सांसदों को आम आदमी पार्टी में भेजने का निमंत्रण दिया है। वहीं केजरीवाल ने कहा कि पहले आपने 13 सांसद चुनकर भेजे थे, लेकिन उन्होंने वहां 12 सासंदों ने कोई आवाज नहीं उठाई।
कोई सुनाई देता, पता चलता है कि क्या करते है वह नेता। केजरीवाल ने केंद्र पर निशाना साधते हुए कहा कि जब केंद्र सरकार ने पंजाब के 8 हजार करोड़ रुपए रोके थे, तब 12 सासंद कहां थे। इस दौरान सासंद सुशील रिंकू की तारीफ करते हुए केजरीवाल ने कहा कि ससंद में केवल सुशील रिंकू ही पंजाब के लोगों के हक की आवाज उठा रहे है। उन्होंने कहा ससंद में जालंधर से रिंकू की आवाज ही पंजाब के लिए सुनाई देती है। केंद्र पर निशाना साधते हुए केजरीवाल ने कहा कि सरकार और राज्यपाल हमारे मंत्रियों और नेताओं को रोज तंग कर रही है। जनता भी सब देख रही है। पंजाब में सरकार गिराने के लिए रोज नए हथकंडे अपनाते हैं। उन्होंने कहाकि आने वाले समय में 20 एमपी हमारे लोकसभा के अंदर और 10 राज्यसभा के अंदर होंगे।
