• Fri. Feb 27th, 2026

अभी अभी बड़ी खबरः एयरफोर्स का फाइटर जेट ‘तेजस’ क्रैश, युद्धाभ्यास में होने जा रहा था शामिल

ByPunjab Khabar Live

Mar 12, 2024

राजस्थान के जैसलमेर में भारतीय वायुसेना का एक फाइटर जेट तेजस क्रैश हो गया है। यह फाइटर जेट युद्धाभ्यास में शामिल होने जा रहा था। हादसे में फाइटर जेट का पायलट सुरक्षित है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके के लिए रवाना हो गया है। बता दें कि जैसलमेर के पास पोकरण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सेना के युद्धाभ्यास में मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि हवा में लहराता हुआ तेजस जवाहर कॉलोनी में स्थित मेघवाल समाज के हॉस्टल में घुस गया। हादसे की सूचना पर पुलिस प्रशासन के आलाधिकारी मौके की ओर दौड़ पड़े। फाइटर जेट के क्रैश होने से पहले दोनों पायलट उससे बाहर निकल गए थे। घटनास्थल के आसपास जैसे ही वहां फाइटर जेट के क्रैश होने की बात सामने आई तो भारी भीड़ जमा हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page