• Fri. Feb 6th, 2026

जालंधर से बड़ी खबरः PM मोदी के बयान पर भड़के पूर्व CM चन्नी ने कही ये बात

ByPunjab Khabar Live

May 8, 2024

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में वायुसेना के काफिले पर आतंकी हमले के मामले में पंजाब के पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी के बयान से उठा विवाद खत्म नहीं हो रहा। चन्नी जालंधर लोकसभा सीट से कांग्रेस के प्रत्याशी हैं। उनके विवादित बयान पर PM मोदी की टिप्पणी के बाद राज्य में राजनीति गरमा गई है। अब इसे लेकर चन्नी ने कहा कि पाकिस्तान को दो हिस्सों में बांटने वाला कोई और नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी ही। उन्होंने कहा कि शहीदों के प्रति कांग्रेस हमेशा संवेदना रखती है और रखते रहेंगे। ये मुद्दा राजनीति का नहीं है। हमारी सरकार हर समय पाकिस्तान के आगे सीना तान पर खड़ी हुई है। आज मुद्दा राजनीति का नहीं, बल्कि उसका है, जो उस राजनीति को बदलना चाहता है। चन्नी ने कहा किअगर देश आज आजाद हुआ है तो ये कांग्रेस की बदौलत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page