• Mon. Mar 23rd, 2026

पंजाब से बड़ी खबरः इस गैंग ने ली बाउंसर के कत्ल की जिम्मेदारी

ByPunjab Khabar Live

May 8, 2024

कहा- 5 साल पहले हुए बाउंसर की हत्या का लिया बदला

खरड़ में कल हुए बाउंसर मनीष हत्याकांड की बंबीहा गैंग ने जिम्मेदारी ली है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर कहा है कि यह मर्डर लक्की पटियाल ने करवाया है। 5 साल पहले हुए मीत बाउंसर की मर्डर का यह बदला लिया गया है। पोस्ट में उन्होंने यह भी चेतावनी दी है कि जितना समय गुजरेगा उतनी ही दुश्मनी बढ़ती जाएगी। कोई किसी प्रकार की गलतफहमी में न रहे।

5 साल पहले बाउंसर मीत की हत्या पंचकूला के गांव सकेतड़ी स्थित शिव मंदिर के सामने दिनदहाड़े की गई थी। चंडीगढ़ के एक क्लब में हुए विवाद को लेकर उसकी हत्या की गई थी। चंडीगढ़ के सेक्टर 26 स्थित एक क्लब में यह विवाद हुआ था। इसमें कुरुक्षेत्र से आए कुछ लड़कों के साथ विवाद हुआ था। उनके वहां पर हंगामा करने के बाद मौजूद बाउंसर गगनदीप सिंह से उनका विवाद हो गया था। गगन की मदद करने के लिए वहां पर मीत पहुंचा था। इसी विवाद को लेकर बाउंसर मीत की हत्या की गई थी।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, इन दोनों ग्रुपों के अंदर पुराना विवाद है। 5 जुलाई 2016 को सेक्टर 26 के एक जिम के ट्रेनर अखिल को जान से मारने की नीयत से गोली चलाई गई थी। उस समय पुलिस ने गगनदीप सिंह निवासी नयागांव, मनीष कुमार उर्फ मनी निवासी तियूड़ और गुरप्रीत सिंह उर्फ गोगी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। इस गोलीबारी का बदला लेने के लिए बंबीहा गैंग की तरफ से सेक्टर 26 के ही एक क्लब के अंदर गोलीबारी करवाई थी। उसके बाद बाउंसर मीत की हत्या हो गई थी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page