• Tue. Sep 29th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर : Live होकर शीतल अंगुराल ने आप पार्टी के नए दफ्तर की खोली पोल

ByPunjab Khabar Live

Jun 26, 2024

वेस्ट हल्के में 10 जुलाई को होने वाले उप चुनाव को लेकर आज एक बार फिर से शीतल अंगुराल सोशल मीडिया पर लाइव हुए। इस दौरान उन्होंने आप पार्टी पर फिर से जमकर निशाना साधा। शीतल ने कहा कि आज वेस्ट हलके में आप पार्टी के सभी मंत्री पहुंचे हुए थे। उन्होंने कहा कि आप सरकार ने इस उप चुनाव को लेकर पूरा जोर लगाया हुआ है। शीतल ने कहा कि आप पार्टी के पास उनके सवालों का एक भी जवाब नहीं है।

जिसमें उन्होंने 43000 नौकरियां सहित जालंधर में नए स्कूल कॉलेज और अस्पताल का जिक्र किया था। शीतल ने कहा कि आज हालात यह हो गए हैं कि लोग फिर से सरकार के खिलाफ धरना लग रहे हैं। शीतल ने कहा कि लोगों की मांगे पूरी करने को लेकर सरकार के पास एक भी जवाब नहीं है। इस दौरान शीतल ने बताया कि आम आदमी पार्टी का वेस्ट हल्के में खुला नए दफ्तर शाम 7:51 पर बंद हो गया।

शीतल का आरोप है कि 7:00 के बाद वेस्ट हलके में आप पार्टी को एक भी व्यक्ति बैठने के लिए नहीं मिल रहा। शीतल का आरोप है कि इस उप चुनाव में सरकार बुरी तरह से हार रही है। शीतल ने कहा कि आज वेस्ट हलके के लोगों ने उनका दिल खुश कर दिया है। उन्होंने कहा कि 13 जुलाई को आने वाले नतीजे के परिणाम हलके के लोगों ने आज ही बता दिए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page