• Tue. Sep 29th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

बड़ी खबरः रेलवे ट्रैक पर गिरे मालगाड़ी के कंटेनर, ट्रेनों के रूट हुए डायवर्ट

ByPunjab Khabar Live

Jul 2, 2024

हरियाणा के करनाल में मंगलवार सुबह एक मालगाड़ी के 8 डिब्बे पटरी से उतर गए। ये हादसा तरावड़ी में रेलवे ट्रैक पर हुआ। रेलवे ट्रैक पर चलती मालगाड़ी के 8 कंटेनर गिर गए। हादसे के बाद दोनों तरफ की ट्रेनों को रूकवा दिया गया है। पुलिस और रेलवे विभाग की टीम मौके पर पहुंची हुई। इस हादसे रेलवे ट्रैक और बिजली के खंभे बाधित हुए हैं। करनाल के तरावड़ी में रेलवे विभाग की टीम ने बाधित हुए ट्रैक को ठीक करने का काम शुरू कर दिया है।

फिलहाल इस रूट पर आने वाली ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया गया है। अभी सभी ट्रेनों को जाखल रूट से भेजा जा रहा है। कुछ ट्रेनें मेरठ रूट पर भी डायवर्ट की गई है। जानकारी के अनुसार ये हादसा आज सुबह करीब 4 बजे के आसपास हुआ है। जब चलती मालगाड़ी से एक के बाद एक कंटेनर गिरने लगे। ट्रेन के लोको पायलट को करीब डेढ़ किलोमीटर बाद इस हादसे का पता चला। इस दौरान रेलवे ट्रैक के दोनों तरफ कंटेनरों ने बिजली के तार भी तोड़ दिए।

गनीमत रही कि इस दौरान कोई जनहानि नहीं हुई। हादसे की सूचना मिलते ही स्टेशन अधीक्षक समेत रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जीआरपी और आरपीएफ के जवान भी मौके पर पहुंच गए। फिलहाल रेलवे की टीम ट्रैक को बहाल करने में जुटी है। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल पाया है कि चलती मालगाड़ी से कंटेनर कैसे नीचे गिरे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page