• Tue. Sep 29th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी खबर : मोटी फीस वसूलने के बावजूद बच्चों से लगवाया जा रहा है बस का धक्का

ByPunjab Khabar Live

Jul 22, 2024

होशियारपुर से एक बोर्डिंग स्कूल का मामला सामने आया है। मामला इस प्रकार है कि बोर्डिंग स्कूल की बस खराब हो जाती है, जिसके बाद बच्चों को बस से उतरवाकर धक्का लगवाया जाता है। जानकारी के अनुसार यह मामला होशियारपुर के एम.एस.के डे बोर्डिंग स्कूल का है।

बच्चों को ले जाते समय बस खराब हो जाती है, जिसके बाद बच्चों को बस से उतरवाया जाता है और उनसे इतनी भीषण गर्मी में धक्का लगवाया जाता है। इसकी एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। हर एक अभिभावक चाहता है कि उसका बच्चा एक अच्छे और प्राइवेट स्कूल में पढ़े।

अभिभावकों द्वारा प्राइवेट स्कूलों की इतनी फीस भरी जाती है, फिर भी ऐसा हाल देखने को मिलता है। प्रशासन द्वारा इतने पैसे वसूलने के बाद भी बच्चों के पूरी सुविधा नहीं दी जाती है। फिलहाल इस मामले में अभी तक प्रशासन का कोई बयान सामने नहीं आया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page