• Tue. Sep 29th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

बड़ी खबर: विदेश में खालिस्तानी समर्थकों ने हिंदू मंदिर को फिर बनाया निशाना 

ByPunjab Khabar Live

Jul 23, 2024

कनाडा में एक बार फिर हिंदू मंदिरों को निशाना बनाया गया है। हिंदू मंदिरों के बाहर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ खालिस्तानी समर्थकों की तरफ से नारे लिखे गए हैं। जिसके बाद हिंदू समुदाय में अक्रोष है। उनका कहना है कि कनाडा सरकार की नीतियों के कारण खालिस्तानी चरमपंथी नफरत और हिंसा की अपनी सार्वजनिक बयानबाजी से आसानी से बच जाते हैं।

कनाडा के एडमॉन्टन में हिंदू मंदिर बीएपीएस स्वामीनारायण मंदिर में ये शर्मनाक हरकत की गई है। मंदिर की दिवारों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा में हिंदू सांसद चंद्रा आर्या नफरत भरी शब्दावली का प्रयोग किया गया है। खालिस्तानी समर्थकों ने लिखा है- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कनाडा के सांसद आर्या हिंदू आतंकवादी हैं और ये एंटी कानाडा हैं।

बीते कुछ समय से कनाडा के हिंदू मंदिरों व समुदाय के लोगों को निशाना बनाए जाने के बाद से भारतीय समुदाय चिंतित है। पिछले कुछ वर्षों के दौरान ग्रेटर टोरंटो एरिया, ब्रिटिश कोलंबिया और कनाडा के अन्य स्थानों में हिंदू मंदिरों को घृणित शब्दावली के साथ नुकसान पहुंचाया जा रहा है। सिख फॉर जस्टिस का आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू खुलेआम हिंदुओं को निशाना बनाता है। बीते साल उसने सार्वजनिक रूप से हिंदुओं को भारत वापस जाने का आह्वान किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page