शंभू बॉर्डर खोले जाने के मामले में आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान सुप्रीम कोर्ट ने अहम टिप्पणी करते हुए कहा कि शंभू बॉर्डर पर यथास्थिति बरकरार रखी जाए। उन्होंने आगे कहा कि सरकार को इस मामले की जांच के लिए एक स्वतंत्र समिति बनानी चाहिए और इसमें राज्य सरकार और कृषि विशेषज्ञों को शामिल किया जाना चाहिए। इसके लिए सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब और हरियाणा सरकार से नाम भेजने को कहा है। एक सप्ताह के बाद सुप्रीम कोर्ट में मामले की सुनवाई होगी।
