• Fri. Feb 6th, 2026

जालंधर से बड़ी खबर : नहर में तैरता मिला व्यक्ति का शव

ByPunjab Khabar Live

Jul 24, 2024

गद्दईपुर इलाके में नहर में तैरता हुआ व्यक्ति का शव मिला है। अभी शव की पहचान नहीं हुई है। वहीं शव को लेकर इलाका निवासियों में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दे दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

वहीं मामले की जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों का कहना हैकि बल्लां वाली नहर से शव तैरता हुआ यहां तक पहुंचा है। उन्होंने कहा कि शव को तैरता देखकर लाश को किनारे पर रख दिया है। लोगों ने बताया कि मृतक की उम्र 30 से 35 साल बताई जा रही है। शव की हालत काफी गंभीर है। अभी तक यह नहीं पता चला कि व्यक्ति ने आत्महत्या की है या किसी ने कत्ल किया है। शव फूलने से उसका रंग नीला हो चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page