• Wed. Sep 30th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी खबर: गुलाब चंद कटारिया ने ली राज्यपाल पद की शपथ

ByPunjab Khabar Live

Jul 31, 2024

पंजाब को आज नया राज्यपाल मिल गया है। गुलाब चुंद कटारिया ने पंजाब के नए राज्यपाल के पद की शपथ ली। पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीष शील नागू ने उन्हें राज्यपाल पद की शपथ दिलाई। राजभवन के गुरु नानक ऑडिटोरियम में शपथ ग्रहण समारोह रखा गया है।

पूर्व राज्यपाल वीपी सिंह बदनौर, हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, स्पीकर कुलतार सिंह संधवां शपथ ग्रहन समारोह में पहुंचे हैं। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान भी पहुंचे हुए हैं। उनके अलावा वित्त मंत्री हरपाल चीमा, स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह, फूड एंड सप्लाई मंत्री लाल चंद कटारुचक भी मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page