• Thu. Feb 5th, 2026

बड़ी खबर : मंडी में फटा बादल, 9 लोग लापता, एक शव बरामद  

ByPunjab Khabar Live

Aug 1, 2024

कुल्लू व रामपुर के बाद अब पधर उपमंडल के थलटूखोड़ क्षेत्र में बादल फटने की घटना में नौ लोग लापता हो गए हैं, जबकि एक शव बरामद किया गया है। वहीं 35 लोग सुरक्षित बचा लिए गए हैं। जिला प्रशासन ने राहत और बचाव कार्यों के लिए एयर फोर्स को अलर्ट पर रखा है और जरूरत पड़ने पर उनकी सेवाएं ली जाएंगी। इसके साथ ही, एनडीआरएफ से भी मदद का निवेदन किया गया है।

मंडी के डीसी अपूर्व देवगन और बचाव टीमें पैदल ही प्रभावित क्षेत्र की ओर जा रही हैं। मौके पर मौजूद स्थानीय प्रशासन भी राहत कार्यों में जुटा हुआ है। सड़कों और रास्तों के टूट जाने के कारण घटनास्थल तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है, जिससे राहत कार्यों में बाधा आ रही है। स्थानीय प्रशासन और बचाव दल पूरी मेहनत के साथ प्रभावित लोगों को सुरक्षित निकालने और स्थिति को नियंत्रित करने में लगे हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page