• Mon. Mar 23rd, 2026

जालंधर से बड़ी खबरः अगर आप भी घर में Fortune कंपनी का रिफाइंड इस्तेमाल कर रहे तो हो जाएं सावधान

ByPunjab Khabar Live

Aug 1, 2024

जालंधर के अमन नगर में फॉर्च्यून कंपनी के नकली रिफाइंड की फैक्टरी पर कंपनी के अधिकारियों ने पुलिस को साथ लेकर Raid करवा दी। फैक्टरी में से फॉर्च्यून कंपनी जैसे हू-ब-हू दिखने वाले गत्ते के डिब्बे और टीन बरामद किए गए हैं। बरामद हुए 40 टीन में से नकली रिफाइंड भी मिला है जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

थाना-8 के प्रभारी गुरमुख सिंह ने बताया कि उनके पास फॉर्च्यून कंपनी के एक टीम आई थी जिसमें कंपनी के अधिकारी अपने साथ एक्सपर्ट्स की टीम लेकर थाने पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी कि अमन नगर में उनकी कंपनी का का नकली रिफाइंड तैयार करके मार्केट में बेचा जा रहा है। पुलिस ने तुरंत हरकत में आते हुए अमन नगर में स्थित हरि सन्स एग्रो ऑयल एंड कैमिकल नामक फैक्टरी में रेड कर दी। पुलिस ने फैक्टरी में रेड की तो अंदर रिफाइंड तैयार करने की मशीनरी मिली जबकि पुलिस ने 40 फॉर्च्यून कंपनी के रिफाइंड के टीन बरामद किए और साथ ही साथ गत्ते के डिब्बे भी मिले जिस पर फॉर्च्यून कंपनी का नाम मार्का आदि सब कुछ असली फॉर्च्यून कंपनी के डिब्बों जैसा दिखाई दे रहा था।

फॉर्च्यून कंपनी की एक्सपर्ट टीम ने बरामद हुए नकली रिफाइंड के सैंपल भी लिए हैं जबकि थाना- 8 की पुलिस सारा सामान कब्जे में लेकर थाने पहुंच गई। फॉर्च्यून कंपनी के अधिकारियों ने हरि सन्स एग्रो ऑयल एंड कैमिकल के मालिक के खिलाफ लिखित शिकायत भी दी है। थाना प्रभारी गुरमुख सिंह का कहना है कि शिकायत के आधार पर जल्द कार्रवाई की जाएगी और FIR दर्ज होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page