• Mon. Mar 23rd, 2026

जालंधर से बड़ी खबर : ईडी के सामने पेश हुए पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु

ByPunjab Khabar Live

Aug 1, 2024

कांग्रेस पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु आज ईडी टीम के समक्ष जालंधर दफ्तर पहुंचे। जहां उनसे पूछताछ की जा रही है। दरअसल, 2 दिन पहले ईडी ने पूर्व मंत्री को किसी मामले में सम्मन जारी किए थे। जिसके चलते वह ईडी के समक्ष पेश होने के लिए आज जालंधर आए है। हालांकि इस मामले को लेकर अधिकारियों ने मीडिया से दूरी बनाई हुई है।

बता दें कि ईडी को सर्च के दौरान करीब डेढ़ करोड़ के सरकारी मूल्य की पांच प्रॉपर्टी की जानकारी मिली थी। पिछले साल छापेमारी के दौरान जांच एजेंसी को ऐसी संभावना दिख रही है कि घोटाला के पैसों के द्वारा इन प्रॉपर्टी को खरीदा गया था। जांच एजेंसी ने सर्च के दौरान मिले करीब 30 लाख रुपये को भी जब्त करके आगे की तफ्तीश शुरू की थी।

आशु के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। पूर्व मंत्री भारत भूषण आशू के पास जब फूड और सिविल सप्लायर मंत्रालय था उसी दौरान करीब दो हजार करोड़ रुपये के टेंडर में घोटाले का उन पर आरोप लगा था। पंजाब की मंडियों में लेबर और ट्रांसपोर्टेशन के टेंडर में काफी बड़े स्तर पर गड़बड़ी की गई थी। इस मामले में तफ्तीश के दौरान ये जानकारी भी सामने आई है कि ट्रांसपोर्टिंग और सप्लाई के नाम पर काफी फर्जी वाहनों के नाम और उसके नाम का दुरुपयोग किया गया था।

इसकी जांच पंजाब पुलिस की विजिलेंस ब्यूरो की टीम कर रही थी। उसी मामले को आधार बनाते हुए केन्द्रीय जांच एजेंसी ईडी ने इस केस के टेकओवर कर लिया और इस मामले की तफ्तीश के दौरान कई आरोपियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन के दौरान काफी महत्वपूर्ण सबूतों को इकट्ठा किया गया था। केस को आगे बढ़ाते हुए आशु को बुलाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page