कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू से ईडी द्वारा आज घंटों पूछताछ की गई। जिसके बाद ईडी के अधिकारियों द्वारा आशू को गिरफ्तार करने का मामला सामने आया।
आशू की गिरफ्तारी पर सेंट्रल हलके के पूर्व विधायक रजिंदर बेरी जालंधर स्थित ईडी कार्यालय पहुंचे और कहा कि पहले भी आशू को विजिलेंस ने परेशान किया और अब उन्हें बिना किसी सबूत के ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है। अगर पार्टी हाईकमान का आदेश आता है तो कांग्रेस पार्टी ईडी दफ्तर के बाहर धरना देगी।
