लुधियाना से कांग्रेस के पूर्व कैबिनेट मंत्री भारत भूषण आशू को आज (ई डी) एनफोर्समेंट डिपार्मेंट ने पेश होने के लिए दो दिन पहले नोटिस दिया गया था। और आज भारत भूषण आशू सुबह 10:30 11:00 बजे एडी दफ्तर में पेश हुए जहां पर पिछले 8 से 9 घंटे लगातार आशु के साथ अधिकारियों ने टेंडर घोटाला मनी लॉन्ड्रिंग को लेकर पूछताछ की।वहीं देर शाम होते-होते आशु को एड के अधिकारियों द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया है और अभी उन्हें मेडिकल करवाने के लिए जालंधर के सिविल अस्पताल में लाया गया है।
ई डी के अधिकारी जेपी सिंह ने बताया कि मनी लांड्रिंग टेंडर घोटाले के तहत भारत भूषण आशू को गिरफ्तार किया गया है और वह कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए हैं जिस कारण उनकी गिरफ्तारी की गई है और उन्हें मेडिकल करवाने के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया है। उन्होंने कहा है कि मीडिया को प्रेस नोट के जरिए जानकारी दी जाएगी।
