• Thu. Feb 5th, 2026

जालंधर : मां भगवती सेवा मंडल ने करवाया 19वां वार्षिक भगवती जागरण

ByPunjab Khabar Live

Aug 4, 2024

मां भगवती सेवा मंडल की ओर से 19वां वार्षिक भगवती जागरण 3-8-2024 दिन शनिवार मोहल्ला करार खां कूचा शेख प्यारा नीला महल जालंधर में करवाया गया। इस अवसर पर  माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए युवा नेता नौजवान एकता ग्रुप के प्रधान राजन शर्मा अपने समस्त साथियों सहित पहुंचे। जहां इस जागरण में उन्होंने माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस दौरान जागरण कमेटी के सदस्य मनीष चावला , पूर्व पार्षद दविंदर सिंह रोनी ने नौजवान एकता ग्रुप के प्रधान राजन शर्मा को और सभी पदाधिकारियों को माता रानी की चुनरी देकर से सम्मानित किया। इस मौके पर राजन शर्मा ने कहा मां भगवती की कृपा ऐसे ही सब पर बनी रहे और माता रानी के भगत ऐसे धार्मिक कार्यक्रम आयोजित करते रहे।

उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक प्रोग्राम करवाने के साथ जहां युवाओं में भाईचारा प्रेम प्यार बढ़ता है, वहीं धार्मिक प्रोग्राम हम सभी में प्रेम और भाईचारे के लिए प्रेरित करता है। इस अवसर पर मनीष चावला, पूर्व पार्षद दविंदर सिंह रोनी, राहुल चौहान, करण शर्मा, राघव हांडा, ऋषभ भाटिया, कानिश सोंधी, सौरव वर्मा, अमित वर्मा, करण थापर,अंकुश मेहरा, हरमन आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page