• Wed. Sep 30th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर: SBI Bank के पास हथियारों के बल पर युवक को लुटेरों ने बनाया निशाना, नगदी और फोन छीनकर लुटेरे फरार

ByPunjab Khabar Live

Aug 4, 2024

जालंधर में लुटेरों का खौफ दिन-ब-दिन बढ़ता ही जा रहा है। हालत यह हो गए हैं कि सरेआम बाइक पर आकर बेखौफ लुटेरे वारदातों को अंजाम देकर फरार हो रहे हैं। रोजाना शहर और देहात से कई चोरी और लूट की घटनाएं सामने आ रही है। वही ताजा मामला सोढल रोड पर स्थित एसबीआई बैंक के पास से सामने आया है।

जहां दो बाइक पर सवार होकर आए लुटेरे पैदल घूम रहे युवक से तेजधार हथियारों के बल पर नगदी और फोन छीनकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि युवक पैदल फोन पर बात कर रहा है। इस दौरान दो बाइक पर सवार होकर 6 युवक हथियारों के बल पर आते हैं और उसे पर हमला करने की कोशिश करते हैं।

वही एक लुटेरा युवक से फोन छीन लेता है और जब से जबरदस्ती नगदी निकाल लेता है। इसके बाद घटना को अंजाम देकर लुटेरे मौके से फरार हो गए। सरेआम हो रही वारदातें पुलिस की कारगुजारी पर सवालिया निशान खड़े कर रही है। शहर और देहात में हो रही वारदातों से लोगों के मन में दहशत का माहौल बना हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page