• Thu. Feb 5th, 2026

जालंधर से बड़ी खबर: फ्लाईओवर पर 2 कारों में हुई टक्कर में पलटी गाड़ी, देखें वीडियो 

ByPunjab Khabar Live

Aug 4, 2024

जालंधर पठानकोट चौक नेशनल हाईवे पर स्थित फ्लाईओवर पर दो गाड़ियों में भीषण टक्कर होने का मामला सामने आया है। हादसा इतना भीषण था कि इस हादसे में फ्लाईओवर पर जहां एक गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, वहीं दूसरी गाड़ी सड़क पर पलट गई।

गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।लेकिन दोनों गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों कारों सवार पीएपी से होकर अमृतसर की ओर जा रहे थे। इस दौरान सरब के पास फ्लाईओवर पर दोनों कारों में टक्कर हो गई।

वही एक कार सवार ने दूसरे कार चालक युवकों पर शराब पीकर गाड़ी चलाने के आरोप लगाए हैं। इस बात को लेकर हंगामा हो गया। बताया जा रहा है कि दोनों अमृतसर नंबर की गाड़ियां हैं और दोनों ही कार सवार अमृतसर जा रहे थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page