• Wed. Sep 30th, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर: सरेआम मेडिकल शॉप से मोबाइल लेकर चोर फरार

ByPunjab Khabar Live

Aug 5, 2024

जालंधर में क्राइम की वारदातों का ग्राफ इतना बढ़ गया है कि रोजाना चोरी और लूटपाट के कई मामले में सामने आने लगे है। हालात यह हो गए हैकि रोजाना हो रही घटनाओं को लेकर लोगों के मन में दहशत का माहौल बना हुआ है। वहीं ताजा मामला एसडी कॉलेज रोड़ से सामने आया है। जहां बाइक पर सवार होकर आए दो चोर दुकान से मोबाइल चुराकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।

मामले की जानकारी देते हुए मुकेश मैडिकल हॉल के मालिक ने बताया कि दुकान पर उन्होंने फोन रखा हुआ था। इस दौरान चोरों ने रेकी करते हुए दुकान में देखा कि कोई नहीं है तो वह दुकान से बड़ी चालाकी से फोन लेकर फरार हो गए। घटना में वारदात को अंजाम देने आए चोर के हाथ पर पट्टी बंधी हुई है। वहीं बाइक पर जाते चोरों की फोटो भी सीसीटीवी कैमरे में आ गई है। घटना की सूचना पीड़ित दुकानदार ने पुलिस को दे दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page