• Thu. Oct 1st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

पंजाब से बड़ी खबर : मामूली बहस को लेकर सरेआम लहराई तलवारें, किए हवाई फायर

ByPunjab Khabar Live

Sep 9, 2024

पंजाब ला एंड आर्डर की स्थिति बेहद शर्मनाक हो रही है। मामूली लड़ाई में लोग अवैध हथियारों की प्रदर्शनी कर रहे हैं। अमृतसर के गांव चक मिशरी खान में भी ऐसा ही नजारा देखने को मिला, जहां राकेट चलाने को लेकर हुई मामूली बहस में एक पक्ष ने अब सरेआम तलवारें लहरा दीं और हवाई फायर किए। पुलिस ने 15 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पीड़ित राजा सिंह निवासी चक मिशरी की ओर से दिए गए बयानों के मुताबिक, सुबह 10 बजे वह और उसका बेटा विशाल अपने घर के बाहर खड़ा था। अचानक उनके पड़ोसी प्रिंस, गोरा, राजा, लवप्रीत सिंह और तेजी अन्य 12-13 अनजान लोगों के साथ उनके घर आए और आते ही गाली गलौच शुरु कर दिया।

उसके बाद लवप्रीत सिंह ने अपनी पिस्टल से उन पर सीधा फायर किया। जिसके बाद प्रिंस और दीप सिंह ने भी अपनी राइफल से उन पर फायर किए। आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा कि उनके मुकाबले राकेट चलाने का इन्हें मजा चखाया जाए। पीड़ित के मुताबिक प्रिंस का भाई और उनका बड़ा बेटा दोनों लंदन में है। दीपावली पर जब वह आतिशबाजी चला रहे थे तो प्रिंस ने उन्हें कहा था कि वह उनके मुकाबले आतिशबाजी क्यों चला रहा है।

जिसके बाद से ही उन्होंने रंजिश रखनी शुरु कर दी थी। इस मामले में थाना लोपोके पुलिस की ओर से प्रिंस, गोरा, राजा, लवप्रीत सिंह और तेजी के अलावा 12 से 13 अनजान व्यक्तियों पर मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page