• Fri. Feb 6th, 2026

पंजाब से बड़ी खबर : AAP नेता की गोलियां मारकर हत्या

ByPunjab Khabar Live

Sep 9, 2024

खन्ना में आम आदमी पार्टी (AAP) के किसान विंग के अध्यक्ष तरलोचन सिंह डीसी की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई है। सोमवार की शाम को डीसी जब अपने खेत से घर लौट रहे थे, तब अज्ञात लोगों ने उन पर फायरिंग कर दी। लहूलुहान हालत में तरलोचन गांव की सड़क किनारे गिर गए। इसके बाद उनका बेटा गांव के लोगों के साथ उन्हें सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा। वहां डॉक्टरों ने डीसी को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, तरलोचन सिंह ने पिछली बार गांव में सरपंच का चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। कुछ समय पहले वह AAP में शामिल हो गए। इसके बाद पार्टी ने उन्हें किसान विंग का अध्यक्ष बना दिया। अब तरलोचन सिंह फिर से गांव में सरपंच का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे। इसी बीच सोमवार शाम को उनकी हत्या कर दी गई। तरलोचन के बेटे हरप्रीत सिंह हैप्पी ने बताया कि उनके पिता सड़क किनारे खून से लथपथ पड़े मिले थे। उन्हें किसी ने गोली मार दी। उन्होंने बताया कि किसी रंजिश के चलते उनके पिता कि हत्या की गई है।

सूचना मिलने के बाद SP इन्वेस्टिगेशन सौरव जिंदल अपनी टीम के साथ सिविल अस्पताल खन्ना पहुंचे। इसके बाद वह DSP खन्ना अमृतपाल सिंह भाटी और CIA स्टाफ इंचार्ज अमनदीप सिंह को साथ लेकर इकोलाहा गांव में घटनास्थल पर पहुंचे। SP ने कहा कि फिलहाल इस बारे में कुछ भी कहा नहीं जा सकता। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page