• Thu. Oct 1st, 2026

Punjab Khabar Live

Latest Hindi News Portal, हिंदी समाचार पोर्टल

जालंधर से बड़ी खबर : नाके से कुछ दूरी पर स्थित शिव मंदिर में चोरी कर चोर हुए फरार

ByPunjab Khabar Live

Sep 10, 2024

जालंधर के घास मंडी के पास शिव मंदिर को चोरों ने निशाना बनाया है। जहां देर रात चोर मंदिर की चार तिजोरियों से पैसे लेकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है की नीले रंग की शर्ट पहने और मुंह ढककर रस्सी के सहारे शिवलिंग के पास पहुंचता है। इस दौरान चोर अन्य साथी से इशारों में बात कर रहा है।

वही मामले की जानकारी देते हुए महिला ज्योति ने बताया कि घटना देर रात 12:00 हुई है। महिला ने बताया कि चोर इतने शातिर थे कि उन्होंने पहले मंदिर के चारों तरफ से चिटकनी लगाकर दरवाजे बंद कर दिए। जिसके बाद बैड की चादर से तिजोरियों को बांधकर ऊपर खींचा और उसमें से पैसे निकाल कर फरार हो गए।

महिला ने बताया कि घटना की सूचना पुलिस को दे दी है। महिला का कहना है कि मौके पर पहुंची पुलिस लोगों को ही चोर को पहचानने के बारे में कहने लगी। महिला का कहना है कि अगर यहां लोगों को चोरों के बारे में पता होता तो वह पुलिस को क्यों सूचना देते, वह खुद ही चोरों को काबू कर लेते। हैरानी की बात यही है कि घटना स्तर से कुछ दूरी पर पुलिस का नाका लगा रहता है। लेकिन बेखौफ चोरों द्वारा फिर भी वारदात को अंजाम दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You cannot copy content of this page